Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 19 May 2024: आसमान से बरस रही है आग, रेड अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 19 May 2024: इन दिनों राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है, जो गर्मी का सबसे घातक अलर्ट होता है।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 19 May 2024: इन दिनों राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है, जो गर्मी का सबसे घातक अलर्ट होता है। तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को तेज धूप रही और शाम के समय कुछ बादल दिखे, लेकिन लू से निजात नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में लू चल रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। विभिन्न इलाकों में तापमान इस प्रकार रहा:

  • मंगेशपुर: 46.8 डिग्री
  • नजफगढ़: 46.7 डिग्री
  • पीतमपुरा: 46.1 डिग्री
  • पूसा: 46 डिग्री
  • रिज: 45.5 डिग्री
  • आया नगर: 45.2 डिग्री
  • गुरुग्राम: 45 डिग्री
  • फरीदाबाद: 45.8 डिग्री
  • जाफरपुर: 45.6 डिग्री
  • नोएडा: 45.6 डिग्री

आज भी लू करेगी परेशान

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कई जगहों पर लू की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके बाद 20 से 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई मौसमी गतिविधि नहीं होने के कारण तापमान अत्यधिक बढ़ गया है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में बुरा हाल

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में लू चली। दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़कर 43.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले साल 2023 में 23 मई को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस गया था। 2022 में 16 मई को तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मई का रिकॉर्ड तापमान 29 मई 1944 को 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन इस बार हालात करीब एक हफ्ते तक इसी तरह बने रह सकते हैं।

तेज हवाएं बन रही हैं घातक

रात का तापमान भी 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। लू की स्थिति तब अधिक घातक हो जाती है जब वह अधिक दिनों तक बनी रहे और रात को तापमान कम न हो। तेज हवाओं के कारण व्यक्ति को तापमान जितना दिखाता है, उससे दो से तीन डिग्री अधिक गर्मी महसूस होती है। लगातार इस तरह की गर्मी में रहने से व्यक्ति की गर्मी सहने की क्षमता कम हो जाती है और बॉडी कई तरह से रिएक्ट करने लगती है।

गर्मी के प्रकोप से बचने के उपाय

  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर कम निकलें।
  • बाहर जाते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें।
  • AC से बाहर निकलते समय तापमान में अंतर को धीरे-धीरे समायोजित करें।
  • ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • पानी और दूसरे लिक्विड का सेवन ज्यादा करें।
  • हमेशा अपने साथ पानी रखें।
  • इन उपायों का पालन करके आप भीषण गर्मी से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story