Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 19 December 2023: दिल्ली में बढ़ने वाला है शीतलहर का सितम, जानें दिल्ली समेत देश भर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam 19 December 2023: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है.

Aaj ka Mausam 19 December 2023: दिल्ली में बढ़ने वाला है शीतलहर का सितम, जानें दिल्ली समेत देश भर में कैसा रहेगा मौसम
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 19 December 2023: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश की आशंका जताई गई है. उधर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसका असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है और यहां कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. दिन में धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में ठंड का कहर अभी और बढ़ेगा. क्योंकि अब दिल्ली में बर्फीली हवाओं के तेज चलने की आशंका है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आ रही हैं जिससे पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है. इसके अलावा सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से आने वाली हवाओं की रफ्तार में बढ़ोतरी हुई तो दिल्ली समेत उत्तर भारत का ज्यादातर इलाका ठंड से कांपने लगा. सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है. सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही सुबह में हल्का कोहरा भी छाया रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और ये गिरकर 6 डिग्री सेल्सियत तक आ सकता है. राष्ट्रीय राजधानी ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर साफ देखा जा सकता है और यहां भी लोग ठंड से कांपने लगे हैं. उधर दक्षिण भारतीय राज्यों में पिछले दो महीनों से बारिश का दौर जारी है. जो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (19 दिसंबर) को दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु और केरल में बारिश के कम होने के आसार हैं लेकिन लक्षद्वीप में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

कहां-कहां होगी आज बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज (मंगलवार) उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इनके अलवावा आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story