Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 18 March 2024: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 18 March 2024: उत्तर भारत में तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में गर्मी में वृद्धि देखने को मिल रही है। संभावना जताई जा रही है कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 18 March 2024: उत्तर भारत में तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में गर्मी में वृद्धि देखने को मिल रही है। संभावना जताई जा रही है कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में कुछ और बढ़ोत्तरी होगी और 23 मार्च तक यह धीरे-धीरे डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं मंगलवार यानी 19 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही अगले एक सप्ताह गर्मी और बढ़ने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मौसम में मंगलवार से कुछ बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश देखे को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन 19 और 20 मार्च को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं है। 19 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 20 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर बारिश होगी।

बिहार में होली से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल राज्य के कई इलाकों में बारिश होने जा रही है। साथ ही इस दौरान बादल भी गरजेंगे और बिजली गिरने की भी संभावना है। बता दें कि कई जिलों में तेज आंधी की भी संभावना है। सोमवार से शनिवार के बीच 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। बता दें कि 18 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा। वहीं 19 मार्च से 21 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश होगी और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 18-21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। 18 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में 18-19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। केरल में 18 मार्च को हल्की बारिश होगी। वहीं पूर्वोत्तर भारत में 18-22 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story