Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 18 January: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालत खराब, कोहरे का अलर्ट जारी, जानें देश के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 18 January: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है और हाल ही में बारिश भी देखने को मिली थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 18 January: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है और हाल ही में बारिश भी देखने को मिली थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई और यातायात काफी स्तर तक बाधित हुआ। अब मौसम विभाग ने ये भी बता दिया है कि आने वाले दो दिनों यानी शनिवार और रविवार को राजधानी दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में कैसा था आज का मौसम?

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 17 जनवरी की तारीख को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये तापमान जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में दिल्ली में आगामी दो दिनों के लिए मौसम का अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शनिवार को बहुत घना कोहरा और रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली के AQI का क्या है हाल?

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 294 पर दर्ज किया गया है जो कि खराब श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story