Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 17 July 2024: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का दौर जारी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam 17 July 2024: दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय कम बारिश के कारण लोग उमस से परेशान हैं। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 17 July 2024: दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समय कम बारिश के कारण लोग उमस से परेशान हैं। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई है और हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है।

उमस ने लोगों को किया बेहाल

मंगलवार को दिल्ली में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ा। सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप के कारण मौसम और भी उमस भरा हो गया। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। आज, गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे उमस में कमी आने की उम्मीद है। बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केरल में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों के लिए भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार, 17 जुलाई को राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। केरल में रेड अलर्ट के बीच आठ जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story