Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 17 February 2024: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 17 February 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। सर्दी अपने अंतिम चरण पर है। मौसम में बढ़ रही गर्माहट से लोगों को ठंड के जाने के आसार लग रहे हैं।

Aaj Ka Mausam 17 February 2024: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 17 February 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। सर्दी अपने अंतिम चरण पर है। मौसम में बढ़ रही गर्माहट से लोगों को ठंड के जाने के आसार लग रहे हैं, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं इस बार बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने से ठंड से वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों को धूप के निकलने और मौसम साफ रहने से कुछ ही दिनों की राहत मिली थी।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में सोमवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेंग। हालांकि शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने के संभावना है। दिल्ली और एनसीआर में धूप खिलने से भले ही दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन रातें अभी भी बहुत ठंडी है। ऐसे में बारिश के होने से ठंड की वापसी की उम्मीदें बढ़ रही है।

दिल्ली में मौसम के बदलते मिजाज देखते हुए गर्म कपड़े पैक कर रहे लोगों ने वापस बाहर निकाल लिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में ठंड की वापसी होगी। फिलहाल दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड चल रही है। इसके साथ ही दिल्ली के कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी देखा जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया था। आज दिल्ली के मौसम की बात करें तो सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जाने के संभावना है। इसके साथ ही 4 से 12 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने के अनुमान भी लगाए गए हैं।

आईएमडी ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। हाल ही में जारी नए अपडेट के अनुसार दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उम्मीद है कि 20 फरवरी को सबसे अधिक बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान और ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में सर्दी फिर दस्तक देने को तैयार है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story