Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 17 August 2024: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने किया बुरा हाल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 August 2024: पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप खिलने के बाद लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 17 August 2024: पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप खिलने के बाद लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश के बीच बादल फटने की कई घटनाएं सामने आई हैं. जिसके चलते बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ृ गया है. हालांकि अभी तक इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है. वहीं कटड़ा में मां वैष्णो देवी मार्ग का एक हिस्सा भूस्खलन के चलते ढह गया है.

उत्तराखंड के कई इलाकों में अब भी बारिश हो रही है. जिसके चलते शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे पहाड़ से मलबा गिरने की वजह से बंद हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिस का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने की संभावना जताई है. आईएमडी की मानें तो उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके पहले से ज्यादा संघटित होने की संभावना है.

इसके प्रभाव से अगले सप्ताह के पूर्वी और मध्य भारत में तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिण भारत के राज्य केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि मंगलवार तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्य दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. जबकि उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने का अनुमान है.

वहीं दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों तेज धूप खिल रही है. जिसके चलते एक बार फिर से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार (17 अगस्त) को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने 18 से 21 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में अभी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली का तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story