Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 16 September 2024: बारिश का कहर जारी, पहाड़ से मैदान तक मची तबाही, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा Weather

Aaj Ka Mausam 16 September 2024: देशभर में मानसून ने कहर बरपा रखा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Aaj Ka Mausam 27 June 2024: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक, तेज बारिश से लोगों को मिली राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 16 September 2024: देशभर में मानसून ने कहर बरपा रखा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई राज्यों में आज भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है। मैनपुरी में पांच, जालौन और बांदा में दो-दो, जबकि एटा में एक व्यक्ति की जान गई। राज्य में औसतन 28.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि हाथरस जिले में सबसे अधिक 185.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।

दिल्ली में जलभराव और जाम

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और जाम की समस्या पैदा हो गई है। गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक महिला और उसकी दो बेटियां दब गईं। सुंदरी देवी की मौत हो गई है।

आगरा के पिनाहट कस्बे में चंबल नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भीषण बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का कहर जारी है। जयपुर, दौसा, सीकर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां में भारी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। यातायात पुलिस ने जलभराव के चलते धौला कुआं से महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की सूचना दी है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी खबर है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते 117 सड़कें बंद कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने शिमला और सिरमौर जिलों में मध्यम दर्जे की बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story