Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 16 March 2025: उत्तर भारत में बदल रहा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना

Aaj ka Mausam 16 March 2025: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

Aaj ka Mausam 08 March 2025: IMD ने जारी किया मौसम पर बड़ा अपडेट! उत्तर भारत में गर्मी का अलर्ट जारी, जानें देश के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 16 March 2025: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के कारण दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 17°C तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च 2025 (रविवार) को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

यूपी-बिहार में गर्मी की दस्तक

  • उत्तर प्रदेश: होली के बाद से राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है। लखनऊ में 15 मार्च को अधिकतम तापमान 36.9°C दर्ज किया गया। 17 मार्च से तापमान और बढ़ने का अनुमान है।
  • बिहार: यहां तापमान 40°C तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंड का असर

  • जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग, सोनमर्ग, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और पहलगाम में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।
  • हिमाचल प्रदेश: 16 मार्च को लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
  • उत्तराखंड: चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

क्या रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। वहीं, यूपी-बिहार में गर्मी और तेज होने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story