Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 16 March 2024: दिल्ली में मौसम के बदले तेवर, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 16 March 2024: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आज मौसम पूरी तरह साफ है। आसमान से बादल छटने के बाद मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच ठंडी का एहसास एकदम खत्म होता नजर आ रहा है।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 16 March 2024: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आज मौसम पूरी तरह साफ है। आसमान से बादल छटने के बाद मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच ठंडी का एहसास एकदम खत्म होता नजर आ रहा है। मार्च के शुरुआती दिनों में जहां सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा था तो वहीं अब दिन में सूरज चढ़ने पर तेज गर्मी महसूस हो रही है। आलम यह है कि लोग पंखे का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। हांलाकि, मार्च में थोड़ी हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार भी जताए गए हैं। वहीं, डॉक्टरों ने मौसम में बदलाव के चलते सतर्क रहने को कहा है।

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। हालांकि, इन हवाओं से बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, धूल की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके अलााव मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने की बात कही है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस दौरान देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। उधर, अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि, शुक्रवार को मौसम साफ नजर आ रहा और शनिवार को भी न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।यानी कल के मुकाबले आज एक डिग्री सेल्सियस पारा नीचे आया है। इसका कारण बुधवार को हुई बारिश और तेज हवाएं हैं। स्काईमेट के अनुसार, 22 से 24 मार्च के बीच होली से पहले बारिश होने की पूरी संभावना दिख रही है। यहां तक कि 25 मार्च को होली के दिन कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इससे गर्मी कम होगी, लेकिन सर्दी के लौटने की संभावना नहीं है।

इस बदलते मौसम में डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। किसी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। खासकर, सुबह और शाम घर से निकलने पर कपड़े पहन कर रखें। ताकि, गर्मी-सर्दी का स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े। मौजूदा समय में लोगों में जुकाम-बुखार और खांसी के लक्षण पाए जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इस लक्षण के मरीजों की भीड़ लग रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story