Begin typing your search above and press return to search.

आज का मौसम 16 जनवरी: उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा, 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कड़ाके की ठंड बरकरार

Weather Today 16 January: 16 जनवरी का मौसम का अपडेट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा का कहर जारी, 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट।

आज का मौसम 16 जनवरी: उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा, 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कड़ाके की ठंड बरकरार
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026। उत्तर भारत में ठंड ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरा दिया है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है और दिन भर सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा रखी है। इसी बीच मौसम ने फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 जनवरी से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 21 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा और ठंड अभी और परेशान कर सकती है।
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक
IMD का कहना है कि अगले 2–3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। कई इलाकों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5–6 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
कहां-कहां होगी बारिश और बर्फबारी?
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी, 18 से 20 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड और गलन बढ़ सकती है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR लगातार पांचवें दिन शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.9°C, पालम में पारा 2.3°C तक गिरा जो करीब 20 साल में सबसे कम है, शुक्रवार को भी शीतलहर बने रहने के आसार हैं। शाम के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं दिल्ली की हवा भी खराब बनी हुई है AQI 343, यानी बहुत खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से दोपहर की धूप से थोड़ी राहत मिल रही थी लेकिन गुरुवार से ठंड ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला है। चमोली, उत्तरकाशी समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।
जम्मू-कश्मीर और राजस्थान का हाल
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के चलते डल झील के कुछ हिस्सों समेत कई जलाशयों का पानी जम गया है। IMD के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी से घाटी के मौसम को प्रभावित कर सकता है। वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। हालांकि 17–18 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 22°C 05°C
मुंबई 31°C 17°C
कोलकाता 23°C 11°C
चेन्नई 27°C 22°C
लखनऊ 18°C 07°C
पटना 16°C 08°C
रांची 23°C 06°C
जयपुर 22°C 08°C
बेंगलुरु 28°C 18°C
मनाली 02°C -10°C
नैनीताल 17°C 05°C
मौसम के संकेत साफ हैं—ठंड अभी जल्दी जाने वाली नहीं है। ऐसे में सुबह-शाम खास सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और कोहरे में सफर करते वक्त सतर्क रहें।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story