Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 16 January: दिल्ली-NCR में सर्दी के बीच बारिश की मार, नोएडा के स्कूलों में 2 दिन छुट्टी, 29 ट्रेनें लेट, जानें देश के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 16 January: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई।

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 16 January: दिल्ली-NCR में सर्दी के बीच बारिश की मार, नोएडा के स्कूलों में 2 दिन छुट्टी,  29 ट्रेनें लेट, जानें देश के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 16 January: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक कोहरा हुआ था जिससे लोगों को ऑफिस पहुंचने में परेशानी हुई थी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रातभर झमाझम बारिश जारी रही। आज (16 जनवरी 2025) भी मौसम ऐसा रही रहने की संभावना जताई गई है। नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल 2 दिन तक के लिए बंद कर दिए हैं।

बारिश की वजह से सड़कों पर देर रात गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज गरज के साथ होने वाली बारिश के कारण दिल्ली में आने वाले दो दिनों में सर्दी बढ़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने सुबह के समय एक-दो स्पेल में बारिश की बात कही थी। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाने की बात कही गई है। तापमान भी न्यूनतम 10 डिग्री पर रहेगा।

कहां कितनी हुई बारिश?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, पालम में आधी रात से सुबह 5.30 बजे तक करीब 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में पूसा में करीब 8 मिमी बारिश हुई। मयूर विहार में 5 मिमी बारिश हुई। बादल छाए रहने से दिल्ली में रात और सुबह का तापमान बढ़ गया है। आज, 16 जनवरी, सुबह 5.30 बजे तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन का तापमान कम रहने की आशंका जताई गई है। कहने का मतलब ये हुआ कि दिन में ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय एक-दो स्पेल में बारिश आ सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। 17 और 18 जनवरी को ज्यादातर जगह मध्यम कोहरा हो जाएगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रह सकता है।

29 ट्रेनें लेट

दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि दिल्ली में सुबह के वक्त विजिबिलिटी बेहतर है। आईजीआई एयरपोर्ट पर नॉर्मल विजिबिलिटी 800 मीटर है। रनवे पर भी विजिबिलिटी सामान्य है। फ्लाइट्स में भी कोई देरी नहीं हो रही है। वहीं अगर बात प्रदूषण की करें तो दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है। इसी वजह से बुधवार शाम को फिर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 और ग्रैप-4 की पाबंदियां लगा दी गईं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story