Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 16 December 2023: दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj ka Mausam 16 December 2023: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. शुक्रवार से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Aaj ka Mausam 16 December 2023: दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 16 December 2023: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. शुक्रवार से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है, जबकि आज सुबह 6 बजे 7 डिग्री सेल्सियस रहा. वही, मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर के बाद दिल्ली के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. संभव है कि 21 दिसंबर के बाद क्रिसमस से पहले बारिश हो सकती है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, महीने के तीसरे और चौथे हफ्ते में ठंड जोर पकड़ सकती है. इन सबके बीच देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में अलाव का सहारा लिया जा रहा है. प्रदेश में जगह-जगह से तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लोग अलाव जलाकर ताप रहे हैं. आज सुबह की तस्वीर दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्टेशन से सामने आई है, जहां बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा ले रहे हैं.

UP-बिहार में क्या है मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर इलाकों में शनिवार के दिन घना कोहरा छाया हुआ है. पंजाब के कुछ हिस्सों में पर बहुत घना कोहरा देखने को मिला है. वहीं, पिछले 48 घंटों के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. इसके साथ ही लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और सिक्किम में भी हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story