Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 15 October 2024: 18 अक्टूबर तक मॉनसून की होगी विदाई, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 15 October 2024: देश के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, और मौसम विभाग के अनुसार 18 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह से वापस लौट जाएगा।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 15 October 2024: देश के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, और मौसम विभाग के अनुसार 18 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह से वापस लौट जाएगा। हालांकि, इसके विदा होने से पहले तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में भारी बारिश जारी है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली और एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है, और लोग एसी-कूलर बंद कर पंखे से काम चला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 अक्टूबर तक यहां न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम 35°C रहेगा। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बादल छा सकते हैं। मॉनसून ने बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों से वापसी कर ली है। अगले 2 दिनों में मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और असम सहित अन्य राज्यों से भी मॉनसून के लौटने की संभावना है।

तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आंध्र प्रदेश, कोंकण, और गोवा में भी बारिश की संभावना है। बेंगलुरु और मैसूर में 16 और 17 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बाढ़ का खतरा

दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के चलते तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 15 अक्टूबर की रात से भारी बारिश हो सकती है। पुडुचेरी, नागापट्टिनम, और तूतीकोरिन जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story