Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 15 May 2024: दिल्ली में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 15 May 2024: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 15 May 2024: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। मंगलवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था।

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में तेज धूप की संभावना जताई है, जिससे अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 7 मई को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

16 मई से चलेगी हीटवेव

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 16 मई से दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की स्थिति हो सकती है। हीटवेव शुरू होते ही तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार कर सकता है। लू की स्थिति में लोगों को सलाह दी जाती है कि जितना हो सके, घर से बाहर निकलने से बचें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story