Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 15 June 2024: दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी, जानें 15 जून 2024 का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 15 June 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस समय प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 15 June 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस समय प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में दो हफ्ते पहले आए रेमल चक्रवात से मानसून को मिली गति भी अब लगभग खत्म हो चुकी है। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मानसून की जल्द बढ़ेगी रफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 10 जून के बाद से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी और यह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। हालांकि, अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। अगले चार से पांच दिनों में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और झमाझम बारिश होगी।

भारत में जून से सितंबर के बीच मानसून की दो शाखाएं सक्रिय रहती हैं। एक शाखा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आती है, जबकि दूसरी अरब सागर की ओर से प्रवेश करती है। बंगाल की खाड़ी वाली शाखा अभी बेहद कमजोर है, लेकिन पश्चिमी शाखा अभी भी सक्रिय बनी हुई है।

फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों में सक्रिय है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, राजस्थान और दक्षिणी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। जबकि पूर्वी शाखा की सुस्ती से देश की औसत बारिश पर असर पड़ा है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं, जिससे अगले चार से पांच दिनों में बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी मानसून भी गति पकड़ सकता है, जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेगा।

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?

दिल्ली में इस समय प्रचंड गर्मी का कहर है। स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली पूर्वी हवाओं को उत्तर-पश्चिम में आगे बढ़ने से रोक रही हैं। जब हवा की दिशा बदलेगी, तभी मानसून आगे बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस महीने के आखिर तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है, जिससे दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बारिश होगी।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story