Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 15 January: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी शून्य, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 15 January: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत पूरा उत्तर भारत आज (15 जनवरी) घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में तो घने कोहरे के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है।

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 15 January: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी शून्य, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 15 January: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत पूरा उत्तर भारत आज (15 जनवरी) घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में तो घने कोहरे के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दर्जनों ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर भी विजिबिलिटी 100 मीटर ही रह गई है। मौसम विभाग ने घना कोहरा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार (15 जनवरी) को 'घने से बहुत घने कोहरे' की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बुधवार शाम या रात के दौरान एक या दो बार बहुत हल्की बारिश की आशंका के साथ आसमान में बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आसमान में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से ट्रेन और बस सेवा पर असर पड़ रहा है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, सड़कों पर भी गाड़ियां रेंग रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से आए एक वीडियो में कोहरे की मोटी परत दिखाई दी। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बुधवार सुबह कम से कम 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवा की गति धीरे-धीरे दोपहर में 6 से 8 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। वहीं, दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1-4 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में 4-10 डिग्री सेल्सियस, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 10-16 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story