Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 14 October 2024: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से अलर्ट, 16 अक्टूबर तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 14 October 2024: देशभर से मानसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ने समुद्र तटीय राज्यों में चिंता बढ़ा दी है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 14 October 2024: देशभर से मानसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ने समुद्र तटीय राज्यों में चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 अक्टूबर तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव अब भी कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, और अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आंध्र प्रदेश में चक्रवात का असर

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले सिस्टम के चक्रवात में बदलने की आशंका है, जिसके चलते आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बापटला, प्रकाशम, नेल्लोर, कुरनूल और नंद्याला जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गृह मंत्री अनिता वंगलापुडी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और संभावित प्रभावों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

15 अक्टूबर तक दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक में आज भी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, गुजरात, कोंकण, गोवा, और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहने का अनुमान है। ठंड की शुरुआत होते ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी खराब होने लगी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story