Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 14 June 2024: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें अपने शहर का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 14 June 2024: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और अगले कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 14 June 2024: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और अगले कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत का अधिकांश क्षेत्र सोमवार, 17 जून तक लू की चपेट में रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में प्रचंड गर्मी पड़ेगी और इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में लू का अलर्ट जारी,

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है। गुरुवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जिसमें बिहार के बक्सर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग परेशान

दिल्ली में भी इन दिनों लोग गर्मी से बेहाल हैं। गुरुवार को यहां का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों तक मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा, हालांकि पिछले तीन दिन से मानसून की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर में एक चक्रवाती परिसंचरण और एक पूर्वी-पश्चिमी निम्नदाब क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिमी बिहार से नगालैंड तक फैला है। इन कारणों से पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में आज से सोमवार (14 से 17 जून) के बीच भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस भीषण गर्मी और आने वाली संभावित बारिश के दौरान, लोगों को सावधानी बरतने और मौसम की ताजा जानकारी पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story