Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 14 January: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, मौसम विभाग ने बारिश पर दिया ये अपडेट

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 14 January: देश के ज्यादातर इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं. ठंड का सितम उत्तर भारत में अभी कुछ दिन और जारी रहेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 14 January: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, मौसम विभाग ने बारिश पर दिया ये अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 14 January: देश के ज्यादातर इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं. ठंड का सितम उत्तर भारत में अभी कुछ दिन और जारी रहेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में मंगलवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई. आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह पांच से तीन घंटे तक विजिबिलिटी महज 50 मीटर रही. उड़ाने जिस वजह से बहुत प्रभावित हुईं.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा कोहरा है. उत्तर प्रदश में सर्द हवाओं के कारण गलन हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो प्रदेश में ठंड पड़ेगी. सोमवार को उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला फतेहपुर रहा, जिसका तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

राजस्थान में सोमवार को पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में रहा. शीतलहर से लोग घरों में ही दुबके रहे. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में 15 जनवरी को फिर से बारिश और ओले पड़ सकते हैं. कश्मीर का न्यूनतम तापमान और लुढ़क गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में आने वाला मौसम कुछ दिन ऐसा ही रहेगा. कश्मीर में फिर से बर्फबारी और बारिश होने के आसार है.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 18 जनवरी शाम तक रहेगा. हिमाचल में सोमवार को दो दिन बाद धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. हालांकि, ऊना और कांगड़ा अब भी शीतलहर की चपेट में हैं. मौसम साफ रहने के वजह से अधिकतम तापमान में बढ़त हुई है. खास बात है कि अटल टनल फिर से वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है. इसके अलावा, पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी दो दिन की बर्फबारी के बाद सोमवार को धूप खिली. बर्फबारी से बधित रास्ते अब फिर से शुरू हो गए हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story