Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 13 May 2024: नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान 42 डिग्री के होगा पार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 13 May 2024: दिल्ली एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन यह राहत अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर से पारा आसमान छूने की तरफ रेस लगेगी और जल्द ही अपने मुकाम तक पहुंच जाएगा।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 13 May 2024: दिल्ली एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन यह राहत अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर से पारा आसमान छूने की तरफ रेस लगेगी और जल्द ही अपने मुकाम तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद एक बार फिर से दिल्ली हो या यूपी हर जगह लोग गर्मी से बेहाल हो जाएंगे। मौसम विभाग की मानें दिल्ली एनसीआर में 16 मई से हीट वेव देखने को मिल सकती है। IMD की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह के गुरुवार को पूरे महीने का सबसे अधिक गर्म दिन रहने वाला है। दिन में लू चलने के बाद अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उस दिन रात को भी कुछ ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार, यानी आज के लिए दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा, IMD की मानें तो यह पारा धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ेगा। दिल्ली में अब फिर से गर्मी अपना तांडव दिखाने वाली है। जिसके बाद आसमान से बादल गायब हो जाएंगे और सूरज अपने तेवर दिखाने लगेगा।

बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है। आज भी पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भी 16 मई से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में तो इसका असर भी देखने को मिला है। रविवार से यहां गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। पूर्वी हवाओं के बाद पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार से आसमान साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार, यानी आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं, वहीं कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ बारिश पड़ सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एपी चंद्रा के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि होने के संकेत नहीं दिख रही हैं, और बारिश भी पड़ सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story