Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 13 March 2024: दिल्ली-NCR में आज बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 13 March 2024: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सुबह के समय लोगों को ठंड लगती है। वहीं दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास होता है। वहीं, रात को फिर लोगों को ठंड लगती है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 13 March 2024: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सुबह के समय लोगों को ठंड लगती है। वहीं दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास होता है। वहीं, रात को फिर लोगों को ठंड लगती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13-14 मार्च को पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। साथ ही इसका असर मैदान इलाकों में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 14 मार्च से दिल्ली में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने अनुसार, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बादलों का आवा-गमन जारी रहेगा। इसी के साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इससे मौसम में हल्की नमी बढ़ेगी। यह बात अलग है कि अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री से ऊपर ही रहने की संभावना है।

दिल्ली की हवा हुई साफ

तेज हवाओं के कारण जहां एक तरफ लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। तो वहीं, दिल्ली वाले अब स्वच्छ हवा में जी रहे हैं। फिलहाल, दिल्ली में हवा की स्थिति साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआइ 191 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story