Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 13 June 2024: देश भर में भीषण गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें अपने शहर का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 13 June 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 13 June 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में भी लोग गर्मी से त्रस्त हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्लीवासियों को फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

हीटवेव का कहर जारी: इन राज्यों में रहें सतर्क

IMD के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा, दक्षिणी बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली का मौसम: क्या है पूर्वानुमान?

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। इस दौरान, अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चिलचिलाती धूप के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।

यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। IMD के मुताबिक, राज्य के लगभग सभी हिस्सों में 15 जून तक लू चलने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, और घर से बाहर निकलते समय खुद को धूप से बचाने के उपाय करें। हीटवेव से बचाव के लिए अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story