Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 12 October 2024: उत्तर भारत में अचानक लुढ़का पारा, हल्की ठंड का अहसास, जानें कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 12 October 2024: मानसून के लाैटने के बाद अब तापमान में गिरावट के साथ देश के कई राज्यों में हल्की ठंड का अहसास शुरू हो गया है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान भी सामान्य से कम रहेगा।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 12 October 2024: मानसून के लाैटने के बाद अब तापमान में गिरावट के साथ देश के कई राज्यों में हल्की ठंड का अहसास शुरू हो गया है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। दक्षिणी हिस्से में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र का उत्तर भारत के राज्यों में कोई असर नहीं होगा, लेकिन इसके तटीय हिस्से एवं दक्षिण के कुछ राज्यों में ही बारिश होगी।

स्काईमेट के अनुसार, देश के उत्तरी मैदानों में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। बताया जा रहा है कि 21-22 अक्टूबर के बाद ही दिन के तापमान में गिरावट आने लगेगी। आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। दूसरी तरफ, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट जाएगा।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में शुक्रवार को तापमान में सीजन की पहली बड़ी गिरावट देखी गई और कई इलाकों में तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। इन इलाकों में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 33.6 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम 20.3 डिग्री रहा। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story