Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 12 June 2024: दिल्ली, लखनऊ और बिहार में गर्मी का सितम जारी, जानें अपने शहर का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 12 June 2024:देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रीष्मकालीन मौसम अपने चरम पर है। कल, यानी मंगलवार को, शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 12 June 2024:देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रीष्मकालीन मौसम अपने चरम पर है। कल, यानी मंगलवार को, शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, नरेला साइंस सेंटर ने सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे दिल्ली एनसीआर में चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

लखनऊ में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 34.45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39.38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल, यानी मंगलवार को, न्यूनतम तापमान 36.87 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 47.76 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आसमान में काले बादल देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी से राहत की संभावना कम ही है।

बिहार में मौसम की स्थिति

बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 जून तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विशेषकर दक्षिण बिहार में हीट वेव अपने चरम पर है। 15 या 16 जून के बाद मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है। मंगलवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बाग के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें औरंगाबाद, गया, सासाराम, भभुआ, अरवल और आरा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज लू चलने की संभावना है और भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

झारखंड में भी गर्मी का प्रकोप

झारखंड में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां भी हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें, बाहर जाने से बचें और हाइड्रेटेड रहें। मौसम की ताज़ा जानकारी के लिए मौसम विभाग की अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story