Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 11 October 2024: मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक जानें देशभर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 11 October 2024: देश में मानसून की विदाई के बावजूद कई राज्यों में अब भी बारिश जारी है। मुंबई में गुरुवार देर रात आई भारी बारिश और आंधी-तूफान ने शहर के कई हिस्सों में जलभराव कर दिया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 11 October 2024: देश में मानसून की विदाई के बावजूद कई राज्यों में अब भी बारिश जारी है। मुंबई में गुरुवार देर रात आई भारी बारिश और आंधी-तूफान ने शहर के कई हिस्सों में जलभराव कर दिया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, उत्तर भारत में हल्की ठंड का असर महसूस होने लगा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी मध्य अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके कारण आज केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

मुंबई में भारी बारिश ने मचाया हाहाकार

गुरुवार देर रात मुंबई के कई इलाकों में अचानक आई भारी बारिश से ठाणे, मुलुंड, कुर्ला, दादर, और बोरीवली जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र के 29 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा और नवरात्रि उत्सव में भी खलल पड़ा।

दिल्ली में गुलाबी ठंड की शुरुआत

दिल्ली में आज धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और रात में हल्की ठंड का असर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, और दिवाली तक ठंड का असर साफ दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। यदि आप इन क्षेत्रों में हैं, तो सतर्क रहें और मौसम के अनुसार तैयारी करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story