Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 11 August 2024: भीषण बारिश का कहर, देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Aaj Ka Mausam 11 August 2024: इन दिनों पूरा देश भारी बारिश की चपेट में है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 11 August 2024: इन दिनों पूरा देश भारी बारिश की चपेट में है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। शनिवार को उत्तराखंड के चमोली में मूसलाधार बारिश के बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं, जिससे बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और बड़ी संख्या में लोग फंस गए। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 135 सड़कें बंद हो गईं हैं। मौसम विभाग ने रविवार को देश के 22 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

चारधाम यात्री रास्ते में फंसे

बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिसमें कमेडा, नंदप्रयाग और चिंका जैसी जगहों पर भारी मलबा गिरा। इससे हाइवे बंद हो गया, और कई चारधाम यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन इसे साफ करने में कितना समय लगेगा, यह कहना मुश्किल है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर और हमीरपुर में जबरदस्त बारिश हुई। सिरमौर जिले के नाहन में सबसे अधिक 168.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। नाहन के अमरपुर मोहल्ले में भूस्खलन और बाढ़ के कारण घरों और दुकानों में पानी भर गया। कालका-शिमला, रामपुर-किन्नौर और पांवटा-शिलाई नेशनल हाइवे भी 18 घंटे तक प्रभावित रहे। इसके अलावा, 135 सड़कें, 56 पेयजल योजनाएं और 24 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़ गए।

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों में पुडुचेरी, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा में भी भारी बारिश हुई है।

इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

रविवार को IMD ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, बिहार और असम सहित पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 अगस्त तक इन 22 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story