Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 10 March 2025: तैयार रहें! 12 मार्च तक शुरू होगा लू का कहर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें देश के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 10 March 2025: बीते कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश और गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj ka Mausam 10 March 2025: तैयार रहें! 12 मार्च तक शुरू होगा लू का कहर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें देश के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 10 March 2025: बीते कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश और गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

इराक के आसपास सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में भारत के कुछ हिस्सों पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 12 मार्च तक लू चलने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश का अलर्ट

  • 10 मार्च: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना। हिमाचल प्रदेश में तेज गरज के साथ बारिश और तमिलनाडु में बौछारें पड़ सकती हैं।
  • 11 मार्च: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में बारिश का अलर्ट।
  • 13 मार्च: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 14 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

अन्य राज्यों में मौसम

  • गुजरात: हीट वेव का यलो अलर्ट जारी, 12 मार्च तक लू चलने की संभावना।
  • उत्तर पश्चिमी भारत: तापमान में वृद्धि के साथ हल्की बारिश की संभावना।
  • दक्षिण भारत: तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट।

आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जहां कुछ राज्यों में बारिश और ठंडक का असर रहेगा, वहीं गुजरात और उत्तर पश्चिमी भारत में गर्मी बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story