Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: मॉनसून का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: मॉनसून का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दिल्ली में 28 जून को हुई भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वेस्ट यूपी में भी इसी तरह का हाल देखा जा रहा है। लेकिन पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में भारी उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में सबकी नजरें एक बार फिर आसमान की ओर हैं, उम्मीद है कि बारिश राहत देगी।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित

दिल्ली में मंगलवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे आगरा, टूंडला, सादाबाद, एटा, गंजडुंडवारा, कासगंज, अत्रौली और नरौरा में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। जबकि हाथरस, जलेसर और गढ़ में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री (सामान्य से तीन डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री (सामान्य से एक डिग्री कम) दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से 98 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को हल्की और मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस तरह, दिल्ली-एनसीआर के लोग जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत पा सकते हैं। उम्मीद है कि आगामी दिनों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story