Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 11 January: उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, बिहार का हाल बेहाल, यातायात प्रभावित, जानिए आज के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 11 January: देश के कई राज्य घने कोहरे की मार झेल रहे हैं। पहाड़ों पर भी बर्फबारी जारी है। कड़ाके की सर्दी से लोगों के हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी और बढ़ेगी।

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 11 January: उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, बिहार का हाल बेहाल, यातायात प्रभावित, जानिए आज के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 11 January: देश के कई राज्य घने कोहरे की मार झेल रहे हैं। पहाड़ों पर भी बर्फबारी जारी है। कड़ाके की सर्दी से लोगों के हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी और बढ़ेगी। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को बारिश, कोहरा और ओलों का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी दौर जारी है। यानी लोगों को अभी ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस बीच दिल्लीवालों को सर्दी का डबल अटैक भी लग सकता है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश की आशंका जताई गई है। जिसके चलते दिल्ली की ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पश्चिमी राजस्थान में कुछ इलाके में ओले गिर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज शाम या रात से बारिश हो सकती है। यह कल तक जारी रह सकती है। इस अवधि के दौरान रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में आज (11 जनवरी 2025) अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

पंजाब की बात करें तो आज मौसम में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे के साथ आज गरज-चमक और हल्की बरसात होने की भी बात कही गई है। इसके अलावा 12 जनवरी से 14 जनवरी तक भी घना कोहरा परेशान करेगा। हरियाणा की बात करें तो आज यहां भी घने कोहरे का येलो अलर्ट है। 12 जनवरी से 14 जनवरी तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। चंडीगढ़ में भी आज हल्की बरसात होने की बात कही गई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए कोहरे और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों में 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। दिन में चल रहीं तेज हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। खासकर, सुबह के वक्त पाला भी गिर रहा है। पटना, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, राजगीर, अररिया, आरा, वैशाली समेत करीब 28 जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है। पटना में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ करीब 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। राज्य का समस्तीपुर 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा बना हुआ है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के उत्तरी और दक्षिणी पूर्व भागों में घना कोहरा छाए रहेगा। घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जनवरी को बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में जाएगा। उत्तराखंड में भी आज मौसम करवट लेगा। आज और कल यहां भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां ठंड और बारिश का डबल अटैक देखने को मिलेगा। कल से फिर ठंड बढ़ेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story