Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 10 August 2024: देश के 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से तबाही, अब तक 28 की मौत

Aaj Ka Mausam 10 August 2024: इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 10 August 2024: इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश ने भूस्खलन की घटनाओं को जन्म दिया है, जिससे कई सड़कें बंद हो गई हैं। उधर, ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी झारखंड, और पड़ोसी इलाकों में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से अगले 7 दिनों तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर जैसे उत्तर भारतीय राज्यों के साथ-साथ पूर्वोत्तर के सभी राज्य, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से तबाही, अब तक 28 की मौत

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इससे अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 31 जुलाई को श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों पर बादल फटने और कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ से हालात और भी बिगड़ गए हैं। शुक्रवार को शिमला जिले में 6 और शव बरामद हुए, जबकि 30 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन द्वारा इन लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही सुन्नी बांध स्थल से भी चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

ओडिशा में बाढ़ का खतरा

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिससे राज्य के दस जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story