Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 09 May 2024: बदलने वाला है दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत का मौसम, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 09 May 2024: दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हवाएं काफी ठंडी हैं। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है, 42 डिग्री तक पहुंचने वाला तापमान 38 डिग्री पर आ गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को भी राहत मिली है।

Aaj Ka Mausam 09 May 2024: बदलने वाला है दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत का मौसम, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 09 May 2024: दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हवाएं काफी ठंडी हैं। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है, 42 डिग्री तक पहुंचने वाला तापमान 38 डिग्री पर आ गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को भी राहत मिली है। हालांकि, दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी तेज हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, संभव है कि कल यानी 10 मई को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएडी के मुताबिक 10 से 12 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।

तापमान में होगी गिरावट

आईएमडी ने कहा कि इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। वहीं, हम दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान की बात करें तो यहां भी मौसम बदलने की चांस है। यहां पर बारिश होने के संभावना है।

इन शहरों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 मई के दौरान हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी चल सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोनों राज्यों के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। यूपी के मौसम की मिजाज पर नजर डालें तो यहां भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से रविवार यानी 12 मई तक अलीगढ़, बागपत, बाराबंकी, लखनऊ, फतेहपुर, इटावा, लखीमपुर, मथुरा, प्रयागराज और नोएडा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story