Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 09 June: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, जानें 8 जून 2024 का दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 09 June: दिल्ली-एनसीआर का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 09 June: दिल्ली-एनसीआर का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार से तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

राजस्थान में तेज आंधी और हल्की बारिश

पूर्वी राजस्थान में शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राज्य में आगामी दिनों में भी तेज आंधी, बादलवाही और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम के फिर से करवट लेने की संभावना है। उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश के आसार हैं जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में जबरदस्त गर्मी पड़ सकती है। खासकर पश्चिमी बिहार के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका है।

उत्तर पश्चिम भारत में बारिश के आसार

उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी कर्नाटक में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश और आंधी तूफान की संभावना है। हालांकि, पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश, और नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हीटवेव जारी रह सकती है।

झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 11 जून तक कुछ जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट प्रदेश के उत्तर, पश्चिम, मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भाग के लिए जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक यहां तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण और गोवा में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, ओडिशा, दक्षिणी गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है। देशभर के मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए NPG News पर बने रहें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story