Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam 09 December 2023: आपके शहर में कैसा रहने वाला है अगले तीन दिन का मौसम? देखें IMD की रिपोर्ट

Aaj ka Mausam 09 December 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का आगाज हो चुका है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की वजह से ठंड का अहसास वेस्ट यूपी के शहरों के मुकाबले थोड़ा कम है.

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam 09 December 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का आगाज हो चुका है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की वजह से ठंड का अहसास वेस्ट यूपी के शहरों के मुकाबले थोड़ा कम है. लेकिन यहां भी सुबह और शाम को ठीक-ठाक सर्दी पड़ रही है. लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और कूलर-पंखों को विराम दे दिया है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक जरूर थोड़ा डरा रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 का क्रॉस कर गया है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो कई जिलों में आज का दिन काफी ठंडा रहने वाला है.

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर कानपुर सिटी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बरेली और मुजफ्फरनगर में रात का टेंपरेचर काफी नीचे गिर सकता है. यहां का मिनिमम टेंपरेचर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही मैग्जीमम टेंपरेचर 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपार रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बता करें तो यहां भी रात आज ठंडी रहने वाली है.

लखनऊ में मिनिमम टेंपरेचर 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता. राजधानी दिल्ली में मौसम आज मिलाजुला रहेगा. दिल्ली में आज कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी. जबकि कल यानी 10 नवंबर को को हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं. दिल्ली में आज मिनिमम टेंपरेचर 16 डिग्री और मैग्जीमम टेंपरेचर 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

दरअसल राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है जिस कारण लोग गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर हो रहे है। इस बीच मौसम विभाग ने कड़ाने की ठंड की घोषणा कर दी है। आईएमडी के मुताबिक, आज (9दिसंबर) को अधिकतम तापमान 24डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9डिग्री रहने की संभावना है।

इसके अलावा बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, यूपी में आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही दक्षिण भारत में अगले 3दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

वहीं अगले 24 घंटों में असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।साथ हीबिहार के कुछ हिस्सों, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story