Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 07 October 2024: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 07 October 2024: मानसून का मौसम खत्म होने के बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Aaj Ka Mausam 20 August 2024: हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से तबाही, मैदानी राज्यों में हालात खराब
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 07 October 2024: मानसून का मौसम खत्म होने के बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड से मणिपुर और अरब सागर से रायलसीमा तक दो ट्रफ लाइनों का असर जारी है, जिससे पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, सोमवार के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का जोर रहेगा, जिसमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी आज भारी बारिश की संभावना है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में इस हफ्ते उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। सप्ताह के बाद हल्की ठंड का असर महसूस होना शुरू हो जाएगा, लेकिन दिन में तेज धूप भी रहेगी।

केरल में कल भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल, मंगलवार के लिए केरल में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि लक्षद्वीप, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस हफ्ते का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग द्वारा बुधवार से शनिवार तक के मौसम बुलेटिन के अनुसार, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 अक्टूबर को लक्षद्वीप के लिए विशेष येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story