Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 07 May 2024: दिल्ली में आज चल सकती है आंधी, जारी रहेगा गर्मी का तांडव, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 07 May 2024: दिल्ली और उसके आसपास में इन दिनों भारी गर्मी का दौर चल रहा है। सुबह और शाम में थोड़ी नरमी है, लेकिन दोपहर में सूरज की तपिश लोगों को पसीना-पसीना कर रही है।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 07 May 2024: दिल्ली और उसके आसपास में इन दिनों भारी गर्मी का दौर चल रहा है। सुबह और शाम में थोड़ी नरमी है, लेकिन दोपहर में सूरज की तपिश लोगों को पसीना-पसीना कर रही है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने वाली खबर दी है। विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज यानी मंगलवार शाम को मौसम का मिजाज बदल सकता है। धूप खिली रहेगी, लेकिन बादलों की आवाजाही धूप की तपिश को कम कर सकती है।

आज दिल्ली-एनसीआर में चलेगी धूलभरी आंधी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देर शाम को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मिनिमम तापमान 24.2 डिग्री और मैक्सिमम 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आगे चलकर तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है, और सुबह और शाम में तापमान की बढ़त होने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण धूप अधिक तेज होगी।

दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मैक्सिमम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह तापमान औसत से दो डिग्री ज्यादा था। पहले 27 अप्रैल को भी रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई थी, जब तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था। इस बार की तुलना में अन्य सालों में गर्मी ज्यादा थी। फरवरी में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था, और अप्रैल और मई में भी गर्मी बढ़ गई थी।

आज का मौसम और पूर्वानुमान:

मंगलवार: पूर्वानुमान के अनुसार आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आंधी आने की 50 प्रतिशत संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा।

8 से 10 मई: आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 8 से 9 मई तक तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 और न्यूनतम 25 से 24 डिग्री तक रह सकता है।

11 मई: आंशिक बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी।

12 मई: आंशिक बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी की संभावना है।

सावधानियां:

  • धूप से बचें और नियमित रूप से पानी पिएं।
  • सलाद, जूस, नींबू पानी जैसे हिडेटिंग फूड्स अधिक से अधिक खाएं।
  • धूप में जाते समय ध्यान दें और बचाव के उपायों का इस्तेमाल करें।
  • जल्दी से जल्दी डॉक्टर से संपर्क करें अगर हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story