Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 06 May 2024: गर्मी से परेशान दिल्ली वालों के लिए राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 06 May 2024: दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर बढ़ रहा है। कल, यानी रविवार के दिन, दिल्लीवालों के लिए झुलसा देने वाला रहा।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 06 May 2024: दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर बढ़ रहा है। कल, यानी रविवार के दिन, दिल्लीवालों के लिए झुलसा देने वाला रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ रविवार को साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी का सितम बरकरार रहने के आसार हैं। मंगलवार तक दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

गौरतलब है कि, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि पिछला उच्चतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था, जो 26 अप्रैल को दर्ज किया गया था। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली का तापमान 41.1 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन से चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे दिन में दिल्लीवालों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्लीवालों को हीटवेव से राहत है। गनीमत है कि, देश के अन्य हिस्सों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है, बावजूद इसके दिल्ली में इस सीज़न में अब तक "हीटवेव" रिकॉर्ड नहीं किया गया है। वहीं, रात का तापमान गर्मी से राहत दे रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था, जो आज सोमवार तक बढ़कर 24°C और मंगलवार तक 25°C के आसपास पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली की हवा में जहर बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 291 दर्ज करते हुए दिल्ली की हवा 'खराब' क्षेणी में दर्ज की गई, वहीं शनिवार को AQI 281 दर्ज किया गया, जो कि "खराब" ही था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story