Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 06 June: देश भर में भीषण गर्मी का कहर, जानें अपने शहर का ताज़ा मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 06 June: बुधवार शाम दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 06 June: बुधवार शाम दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान का मौसम: तापमान में गिरावट की उम्मीद

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभागों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

बिहार में मानसून का इंतजार जल्द होगा खत्म

मानसून बिहार में जल्द प्रवेश करने वाला है। वर्तमान में यह किशनगंज से करीब 28-30 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर क्षेत्र में रुका हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवैया के कमजोर होने के कारण मानसून बिहार की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में कुछ जगहों पर प्री-मानसून बारिश की संभावना है, जबकि शेष हिस्सा लगभग पूरी तरह शुष्क रहेगा।

झारखंड का मौसम: हीट वेव की स्थिति

झारखंड में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सूबे में 9 जून तक हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की आशंका और तेज हवाओं के झोंके चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

मुंबई में बारिश से राहत

मुंबई के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। मानसून से पूर्व की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। मुंबई में मानसून आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में आता है।

अन्य राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी है। लक्षद्वीप, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरपूर्वी बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story