Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 05 May 2024: दिल्ली-NCR में बढे़गी गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 05 May 2024: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां कभी धूप होती है तो कभी बारिश और हवाएं चलती हैं। दिल्ली एनसीआर का मौसम हर दिन नए रंग दिखा रहा है।

Aaj Ka Mausam 05 May 2024: दिल्ली-NCR में बढे़गी गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 05 May 2024: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां कभी धूप होती है तो कभी बारिश और हवाएं चलती हैं। दिल्ली एनसीआर का मौसम हर दिन नए रंग दिखा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ था। बादल और बारिश के बाद अब एक बार फिर शहर का पारा चढ़ने लगा है। गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बता दें पिछले कई दिनों से 37-38 डिग्री रहने वाला तापमान शनिवार को एक बार फिर 40 पहुंच गया।

मौसम विभाग ने शनिवार के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

शनिवार की सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई थी। सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं कुछ इलाकों में बारिश की बौछार भी हुई थी। लेकिन दिन के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर के समय धूप की तपिश के साथ दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली के आया नगर में तापमान 41.6, पीतमपुरा में 42.4, पूसा में 41.9 तक दर्ज किया गया है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद का तापमान 41.8 डिग्री, गुरुग्राम का 41.1 डिग्री, नोएडा का 41.5 डिग्री और गाजियाबाद का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। दोपहर के समय दिल्ली-एनसीआर में धूप की तपिश के साथ तापमान और गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में शहर का तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। विभाग की मानें तो 2 से तीन दिन की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा और राहत की बारिश होगी। 9 मई से 11 मई तक प्री-मानसून देखने को मिलेगा, जिससे शहर का तापमान भी गिरेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story