Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 05 August 2024: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 05 August 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के चलते हालात गंभीर होते जा रहे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, वहीं केरल में भी बारिश का कहर जारी है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 05 August 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के चलते हालात गंभीर होते जा रहे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, वहीं केरल में भी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज कहां-कहां हो सकती है भारी बारिश।

इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि मानसून के सक्रिय चरण में होने के कारण इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक बेहद कम बारिश हो सकती है। हालांकि, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। मानसून के नजदीक आने पर दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य की कई प्रमुख सड़कें ध्वस्त हो गई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 191 सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गई हैं। भारी बारिश के कारण 294 विद्युत योजनाएं और 120 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गुजरात और गोवा में भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले कुछ दिनों में दक्षिणी राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story