Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 05 October 2024: देश के कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 05 October 2024: मानसून का दौर अब खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद देश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है। शनिवार तड़के ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 05 October 2024: मानसून का दौर अब खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद देश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है। शनिवार तड़के ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तरी बांग्लादेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जिससे दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन सभी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भी भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों के लिए भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा में अचानक बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन अचानक हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। हालांकि, राजधानी में उमस भरी गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।

उत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है, और तेज धूप खिली रहने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story