Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 04 October 2024: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का Alert, जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 04 October 2024: उत्तर भारत में अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप देखने को मिल सकती है।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 04 October 2024: उत्तर भारत में अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में भी अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है, हालांकि बीते दिनों यहां जोरदार बारिश हुई थी। अब मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश के बाद कई बीमारियां, खासकर डेंगू और मलेरिया, तेजी से फैल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 9 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म शहर बना।

कहां हो सकती है बारिश?

बीते 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार अक्टूबर में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। अल नीनो और ला-निना जैसी जलवायु घटनाओं के कारण मानसून में देरी और मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story