Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 04 June: गर्मी में राहत की उम्मीद, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का Weather Update

Aaj Ka Mausam 04 June: दिल्ली एनसीआर में भयंकर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। एक तरफ पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर तेज गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 04 June: दिल्ली एनसीआर में भयंकर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। एक तरफ पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर तेज गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को थोड़ी राहत मिली, लेकिन आज फिर से गर्मी से लोगों को परेशानी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना थी, लेकिन यह पूर्वानुमान सच नहीं हुआ। आईएमडी ने आज यानी सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री, नरेला में 45.1 डिग्री, पीतमपुरा में 44.7 डिग्री, और पूसा में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। शाम के वक्त मौसम बदल सकता है, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। आंधी के दौरान हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली में मानसून कब देगा दस्तक

कल यानी 4 जून को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। शाम के वक्त बारिश हो सकती है। दिल्ली में मानसून की बात करें तो 27 जून तक राजधानी में मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, मानसून से पहले भी बीच-बीच में मौसम खुशनुमा रहने के पूरे आसार हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story