Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 02 June: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का Weather Update

Aaj Ka Mausam 02 June: देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 02 June: देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड शामिल हैं। हालांकि, इसके बाद लू की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

दिल्लीवालों को मिल सकती है गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में इस समय गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन पिछले दो दिनों में मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है। शनिवार की शाम दिल्ली और नोएडा में आई धूल भरी आंधी से मौसम में थोड़ा ठंडक आई। इस दौरान दिल्ली के कुछ स्थानों पर हुई बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

राजस्थान को मिलेगी लू से राहत

राजस्थान भी इन दिनों प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में मौसम में बदलाव हुआ है। अगले कुछ घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बूंदाबांदी और बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान धूल भरी हवा, बिजली गिरने की भी संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मंगलवार तक राज्य में ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पटना के अलावा दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य में मानसून तय समय पर आएगा और 13 से 15 जून के बीच दस्तक देगा। इस बार राज्य में सामान्य बारिश होने का अनुमान है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story