Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam, 03 June 2023: दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ने वाली है गर्मी, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam, 03 June 2023: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में जून महीने की शुरुआत भले ही राहत भरी रही हो, लेकिन दिल्ली के लोगों को एक बार फिर गर्मी की तपिश झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है.

Aaj Ka Mausam, 03 June 2023: दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ने वाली है गर्मी, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam, 03 June 2023: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में जून महीने की शुरुआत भले ही राहत भरी रही हो, लेकिन दिल्ली के लोगों को एक बार फिर गर्मी की तपिश झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है. आज से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विभाग (IMD Forcast) के मुताबिक 3 जून तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं लगातार कई दिनों से हो रही बारिश का दौर समाप्त हो गया है. अब देश की राजधानी में पसीने छूड़ाने वाली गर्मी पड़ने वाली है.

बीते दिनों शुक्रवार को दिन का तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस देखने को मिली थी. हालांकि, 3 से 7 जून तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक, 7 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है. राजधानी में 3 जून 2023 के बाद बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में 3 जून के बाद बारिश की संभावना कम है. यानी लोगों को दिल्ली में पहले की तरह बारिश और आंधी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान औसत से सात डिग्री कम यानी 32.7 यानी सामान्य से सात डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम यानी 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली के रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि इस बार मई में एक-दो दिन ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया.

केवल एक दिन तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. 26 मई से अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच स्थित है. तापमान में कमी आने से दिल्ली के लोगों को पिछले पांच से छह दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली के आसमान में एक से दो दिन और बादल छाए रहने की संभावना है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story