Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 02 July 2024: दिल्ली-NCR में उमसभरी गर्मी से परेशान लोग, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का मौसम

Aaj Ka Mausam 02 July 2024: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से बारिश न होने की वजह से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 02 July 2024: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से बारिश न होने की वजह से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पूर्वोत्तर समेत उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, बंगाल, असम और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड और असम में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्य असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत 14 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति

पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात कर मदद का भरोसा दिलाया है। अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

पिछले 24 घंटों में कहां-कहां हुई भारी बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

आगामी दिनों में मौसम का हाल

एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 5 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी मानसून अगले कुछ दिनों में पहुंच सकता है।

बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बादल फटने की संभावना

पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में मंगलवार से गुरुवार तक भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 5 जुलाई तक हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं की संभावना बनी हुई है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश का अनुमान

महाराष्ट्र में अगले 2-3 दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। गुजरात में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से समुद्र के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है, खासकर गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story