Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 02 December: दिल्ली NCR में ठंड इंतजार जारी, अगले 10 दिन बाद बदलेगा मौसम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 03 December: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक तो दी है, लेकिन अभी तक ठंड का असली रूप देखने को नहीं मिला है। वेस्ट यूपी जैसे इलाकों में सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन दिल्ली में दिन के समय गर्मी का एहसास लोगों को चौंका रहा है।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 03 December: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक तो दी है, लेकिन अभी तक ठंड का असली रूप देखने को नहीं मिला है। वेस्ट यूपी जैसे इलाकों में सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन दिल्ली में दिन के समय गर्मी का एहसास लोगों को चौंका रहा है।

दिन में गर्मी, रात में ठंड

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों में सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। वहीं, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। सुबह के वक्त सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी 600 मीटर तक गिर गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि, दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं ने राजधानी को अपने आगोश में ले लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्का स्मॉग और मध्यम कोहरा बना रह सकता है। शाम और रात को धुंध के साथ स्मॉग का प्रभाव बढ़ने की संभावना है।

गुरुवार से बढ़ेगी ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि गुरुवार से राजधानी में ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी। हालांकि, अगले दो दिनों तक तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा।

वर्तमान तापमान

  • आया नगर: 9.6°C
  • लोधी रोड: 10°C
  • पालम: 11.9°C
  • रिज: 13°C

दिल्ली के लोग फिलहाल दिन की गर्मी और रात की ठंड का मिला-जुला अनुभव कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे सर्दी का असली मजा मिल सकेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story