Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 02 December: दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, दिसंबर में बढ़ेगी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 02 December: उत्तर भारत में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-NCR में सुबह और शाम को सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिन के समय भी हल्की सर्द हवा चलने लगी है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 02 December: दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, दिसंबर में बढ़ेगी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 02 December: उत्तर भारत में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-NCR में सुबह और शाम को सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिन के समय भी हल्की सर्द हवा चलने लगी है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मॉर्निंग वॉक और शाम के समय घूमने वालों की संख्या में कमी देखी जा रही है। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

सर्द हवाओं का असर बढ़ेगा

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का यही आलम रहेगा। हालांकि, दूसरे सप्ताह से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 8-9 दिसंबर के आसपास एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसका सीधा असर दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा।

बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 8-9 दिसंबर को भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी, जिससे सुबह और रात की ठिठुरन और ज्यादा महसूस होगी।

दिसंबर में बदलेंगे हालात

इस बार अक्टूबर और नवंबर महीनों में कोई बड़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ, जिससे उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी बेहद कम रही। दोनों महीने लगभग शुष्क बीते। हालांकि, दिसंबर के दूसरे सप्ताह से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा।

प्रदूषण से राहत नहीं

दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों को परेशान कर रहा है। हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में इसमें मामूली सुधार की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिसंबर के मध्य से उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। खासकर दिल्ली-NCR में लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े और अन्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story