Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 01 June: देश भर में भीषण गर्मी का कहर, जानें अपने शहर का ताज़ा मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 01 June: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे लोग परेशान हैं। हर कोई यही पूछ रहा है कि इस भीषण गर्मी से कब राहत मिलेगी।

Aaj Ka Mausam 23 May 2024: गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 01 June: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे लोग परेशान हैं। हर कोई यही पूछ रहा है कि इस भीषण गर्मी से कब राहत मिलेगी।

IMD की भविष्यवाणी: शुष्क मौसम और गर्म लहरें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जून तक देश के बड़े हिस्से में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अत्यधिक गर्म लहरें चलने की संभावना है। हालांकि, IMD ने बताया कि 30 मई के बाद से कई राज्यों में लू की तीव्रता में कमी आ सकती है।

दिल्ली में राहत: जल्द हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए राहत की खबर दी है। IMD ने कहा कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां दिखने वाला है। अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बहने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण बारिश या तूफान की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले 2-3 दिनों के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति कम हो जाएगी। हालांकि, गुरुवार को दिल्ली के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान: भीषण गर्मी से राहत

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से देश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है, जो कई जगहों पर 50 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लेकिन अब लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अगले 24 घंटों में तापमान और भी नीचे लुढ़कने की संभावना है। यहां एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने वाली है, जिससे आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, अगले चार-पांच दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं भी चलेंगी।

उत्तर प्रदेश: गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने जनजीवन और वन्य जीवन को प्रभावित किया है। कई जिलों में तापमान 48 डिग्री के पास पहुंच चुका है, खासकर झांसी में जहां तापमान 49 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार: लू का कहर

बिहार में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। कई जिलों में स्कूल में बच्चों के बेहोश होने की खबरें आई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय और लखीसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी। बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में तीव्र लू की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, मानसून अपने सामान्य तिथि से दो दिन पहले केरल में पहुंच चुका है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है।

स्काईमेट वेदर की भविष्यवाणी

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, मेघालय, असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 30 मई को पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति हो सकती है, लेकिन उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story