Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 01 February 2024: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 01 February 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से ही हल्की बारिश हो रही है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है.

Aaj Ka Mausam 01 February 2024: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, जाने अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 01 February 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से ही हल्की बारिश हो रही है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. साथ ही सबसे बड़ी राहत यह है कि लोगों को घने कोहरे से राहत मिल गई है.

गुरुवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ देखने को मिल रहा है लेकिन आज भी बारिश जा रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन बारिश की हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग का कहना है कि 6 फरवरी तक दिल्ली में सुबह के समय कोहरे का आतंक देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि मौसम में तेजी से बदलाव के कारण तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिन के समय तेज और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं.

यह भी जानकारी दी गई है कि अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश की भी उम्मीद रहेगी. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में एक-दो पश्चिमी विक्षोभ भी आएंगे. दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को देखने को मिल सकता है.


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story